हिंदी
महराजगंज: ठूठीबारी-मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिये प्रशासन द्वारा आज अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने इस दौरान कई मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। अपना आशियाना टूटता देख कई ग्रामीणों के आंसू छलक गये।
पिछले एक तकरीबन एक महीने पहले ही लोगों से जगह को खाली करने के लिए नोटिस दे दी गई थी। लेकिन किसी ने अपना अतिक्रमण नही हटाया तो प्रशासन ने अपना कड़ा रुख अपनाते हुए मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया। इस तरह अपना आशियना टूटते देख लोगों की आखों में आंसू आ गये।
बताया जा रहा है कि दशकों से ग्राम सभा के जमीन विवाद चल रहा था, जिस पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। अतिक्रमण हटाये जाने को दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी लेकिन ठूठीबारी पुलिस में मामले को संभाल लिया।
Published : 16 December 2020, 4:34 PM IST
No related posts found.