
कोल्हुई/घुघली/बृजमनगंज (महराजगंज): जनपद के अलावा कोल्हुई एवम घुघली कस्बे में भी सोमवार को इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन मनाया गया। ईद- मिलाद-उन-नबी के मौके पर विभिन्न अंजुमनों ने मिलकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। इसमें मोहम्मद साहब के कार्यों को याद किया गया। नेकी के रास्ते पर चलने पर बल दिया गया।
विभिन्न मार्गों पर निकला जुलूस
जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग सरकार की आमद, मरहबा के नारे लगाते नजर आए। ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस कोल्हुई तिराहे से निकाला गया। जो कस्बे के विभिन्न रास्तों पर पहुंचा। पूरे जुलूस में मौलाना नात शरीफ पढ़ते रहे। जुलूस में शामिल लोग झंडे लहराते नजर आए। भीड़ को देखते हुए कोल्हुई पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस के आगे पीछे तैनात रही।
घुघली में रहा खास
घुघली कस्बे में कस्बे के विभिन्न रास्तों पर पहुंचा। पूरे जुलूस में मौलाना नात शरीफ पढ़ते रहे। जुलूस में शामिल लोग झंडे लहराते नजर आए। भीड़ को देखते हुए घुघली पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस के आगे पीछे तैनात रही। बसंतपुर, मठिया, पटखौली, घुघली, रामपुर के रास्ते जुलूस निकला।
बृजमनगंज में निकला जुलूस
नगर पंचायत बृजमनगंज में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद ए मिलादुन्नबी पर झांकी एवं डीजे के साथ जूलूस निकाला गया। ईद ए मिलादुन्नबी जिसे बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन सुबह पैंगबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ इसलिए सुबह मुसलमान भाईयों द्वारा मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई जाती है।
आज ही के दिन सायंकाल उनका इंतकाल हुआ था इसलिए सायंकाल मातम मनाया जाता है। जूलूस मे सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बच्चे बच्चियों के साथ युवावर्ग भी शामिल रहा। बृजमनगंज कस्बे में बारावफात पर निकले जूलूस के दृष्टिकोण शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार, बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह पुलिस मयफोर्स के साथ मौजूद रहे।
Published : 16 September 2024, 5:33 PM IST
Topics : eid milad un nabi procession Maharajganj Marhaba ईद मिलाद उन नबी कोल्हुई घुघली पुलिसकर्मी महराजगंज