हिंदी
महराजगंज: निचलौल के खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ युवती को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का बड़ा मामला सामने आया है। अधिकारी ने युवती से नौकरी के नाम पर 1 लाख रूपये भी ठगे। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने एबीएसए के खिलाफ श्यामदेउरवा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है। सीओ सदर ने दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि शिक्षा अधिकारी छनमन गौड़ ने जीएम मार्ग पर परतावल के पास कार में युवती से रेप किया और नौकरी के नाम पर 1 लाख रूपये भी ठगे।
Published : 27 December 2017, 12:08 PM IST
No related posts found.