हिंदी
ठूठीबारी (महराजगंज: सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के काम में जुटा एक रोड रोलर अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। रोड रोलर गड्ढे में जा गिरा और इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। इस हादसे को देख हर कोई हैरान रह गया।
मामला ठूठीबारी कोतवाली के अंतर्गत जमुई का है, जहां इटहिया में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण हो रहा है। कार्य के दौरान सड़क बना रहा रोड रोलर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटा। चालक को हल्का फुल्की चोट के साथ पैर भी फैक्चर हो गया है। जिसको उपचार के लिये निचलौल स्वास्थ केंद्र भेजा गया।
बता दें कि जमुई से इटहिया सड़क का कार्य कई दिनों से हो रहा है। रोड रोलर के अनियंत्रित हो होकर पानी भरे गड्ढे में जा पलटने की घटना से हर कोई हैरान है।
Published : 12 January 2021, 6:38 PM IST
No related posts found.