हिंदी
महराजगंज: शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने घुघुली ब्लॉक के पचरुखिया गांव में औचक निरीक्षण किया। शौचालय निर्माण में भारी अनियमितताओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने सख्त तेवर अपनाते हुए उस गांव के ग्राम विकास अधिकारी अनुज कुमार को तत्काल निलम्बित करने और कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।
औचक निरीक्षण के दैरान जिलाधिकारी ने एडियो पंचायत रामक्यास और महिला सफाई कर्मी सीमा देवी को कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ भी मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया। गांव में मानक से नीचे शौचालय का काम हुआ है और विकास कार्य भी नहीं के बराबर है। डीएम ने ग्राम प्रधान इस्तेयाक को कड़ी फटकार लगाते हुआ विकास कार्यो को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय के पचरूखीया गांव के औचक निरीक्षण के दौरान कई हकीकत सामने आयी। सफाई कर्मी सीमा देवी द्वारा अपनी जगह पर किसी मंटू को सफाई के लिये नियुक्त किया गया है, जिसके लिये सीमा देवी उसे पैसा देती है। मामला उजागर होने पर डीएम ने सीमा देवी खिलाफ भी मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया।
Published : 27 April 2018, 6:30 PM IST
Topics : औचक निरीक्षण जिलाधिकारी निलंबन महराजगंज मुकदमा
No related posts found.