हिंदी
महराजगंज: डीएलएड संयुक्त मोर्चा संघ महराजगंज संगठन से जुड़े कई युवाओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गयी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा और मांगे पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

डीएलएड संयुक्त मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश राज गुप्ता की अध्यक्षता में सरकार की दमनकारी नीति संविदा नियुक्ति एवं विनियमितीकरण नियमावली- 2020 के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर जिले के सभी प्रशिक्षुओं द्वारा जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विषय पर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
जिलाअध्यक्ष ने बताया कि विगत 13 सितंबर को समाचारों के माध्यम से पता चला कि समूह ख एवं ग की आगामी सभी भर्तियां 5 वर्ष के लिए संविदा पर होगी। साथ ही इन 5 वर्षों में कुल 10 बार योग्यता भी साबित करनी होगी। जिससे छात्रों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण का शिकार होना पड़ेगा।
Published : 16 September 2020, 6:57 PM IST
No related posts found.