
महराजगंज: जनपद ने लगातार छठवीं बार उत्तर प्रदेश में अपना झंडा बुलंद कर डंका बजाने में सफलता हासिल किया है। इस बार भी सीएम डैशबोर्ड में एक नंबर पर पहुंच गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जनपद सीएम डैशबोर्ड में पिछले महीने 5वे पर तो उससे पहले तीसरे पावदान पर था लेकिन प्रदेश के 75 जनपदों में से महराजगंज जनपद एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में छलांग लगाते हुए पहला नंबर हासिल किया है तो वहीं मनरेगा में भी जनपद 100% अंक के साथ A+ ग्रेड पाकर प्रदेश में 5वें स्थान पर बना हुआ है।
जनपद को सीएम डैशबोर्ड में लगातार छठी बार टॉप पर आने को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने खुशी जताई है।
Published : 10 March 2025, 2:41 PM IST
Topics : CM dashboard DM happiness Maharajganj district manrega