
महराजगंज: नगर के हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर हनुमान चालीसा पढ़ी गई। हनुमान जी के दर्शन हेतु भक्तो की लंबी कतारें देखने को मिली।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सुबह से ही हनुमानगढ़ी के हनुमान मंदिर पर भक्तों का प्रसाद चढ़ाने और दर्शन के लिए ताता लगा रहा।
हनुमान भक्तों ने मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते हुए सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी ने कहा कि आज हनुमान जी का जन्म दिन है आज मंदिर पर शाम को 6:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Published : 23 April 2024, 11:08 AM IST
Topics : Hanuman Chalisa Hanuman Jayanti Hanuman temple Maharajganj भक्तों मंदिर हनुमान चालीसा हनुमान जयंती हनुमानगढ़ी