हिंदी
महराजगंज: मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी महराजगंज जनपद मुख्यालय पहुंचे और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल से मुलाकात की।

प्रदेश के लोकप्रिय गायक और सपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र सोलंकी ने पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल का माला पहनाकर अभिनंदन किया और सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।

इधर महराजगंज जनपद मुख्यालय पर पिछले तीन दिनों से लगातार नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव को बधाईयों का सिलसिला जारी है।
जिले के कोने-कोने से सपा कार्यकर्ता महराजगंज पहुंच उन्हें बधाई दे रहे हैं और एक-दूसरे को मिठाईयां खिला रहे हैं।
सिसवा क्षेत्र से नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी रोशन मद्देशिया, सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्या, बहुआर के जुझारु समाजवादी नेता श्याम सुंदर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बृजमनगंज क्षेत्र से बिंदु यादव ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

सपा के पूर्व जिला सचिव कुंदन सिंह, फरेन्दा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रणय गौतम आदि ने विद्या सागर यादव को जिलाध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनायें दीं।

सिसवा क्षेत्र से सपा के पूर्व जिला सचिव राकेश सिंह रिंकू के नेतृत्व में बीजापार के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, मुन्ना बरनवाल आदि ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सपा नेताओं ने बसपा छोड़कर सपा में आये श्रवण पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में समाजवादी पार्टी मजबूत होगी।
Published : 28 March 2023, 12:09 PM IST
Topics : आभार धर्मेन्द्र सोलंकी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल महराजगंज सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ
No related posts found.