महराजगंज: धानी क्षेत्र में चारों ओर गंदगी का कब्जा, कागजों में चल रही सफाई, देखिये क्या बोली परेशान जनता

महराजगंज के धानी क्षेत्र की सड़कों पर चारों ओर गंदगी का आलाम। सड़क किनारे गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 July 2023, 6:45 PM IST
google-preferred

महराजगंज: धानी क्षेत्र के ग्राम सभा नौसागर की सफाई व्यवस्था बेहद लचर हो गई। सड़क किनारे बिखरी गंदगी ने यहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि सरकारी कागजों में यहां सफाई व्यस्था ठीक चल रही है। गंदगी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने जब यहां का दौरा किया तो सड़क किनारे कई दिन से पड़े कूडे के ढेर नजर आये। ब्लॉक अफसरो की अनदेखी व सफाई कर्मियों की लापरवाही के कारण लोगों को सड़क से गुजरने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे स्वच्छता अभियान के तहत कूडे दान तो रखे गये है। लेकिन कूड़े दान में कूड़ा भरा हुआ है। 

एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है और तरह तरह के कार्यकम चलाए जा रहे हैं। लेकिन इस ब्लॉक के गांवों में इसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं पड़ रहा है। कई दिनों से सड़क किनारे गंदगी फैली हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि न तो नालियां साफ होती है और न ही यहां से कभी कूड़ा उठता हैं। गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों में जनप्रतिनिधियों को लेकर भी खासी नाराजगी है।

Published : 
  • 23 July 2023, 6:45 PM IST

Related News

No related posts found.