महराजगंज में पोखरे से मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

पोखरे से एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 July 2017, 10:59 AM IST

महराजगंज: श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती में पोखरे से एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।  युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुँच गयी है।  
पुलिस पोखर से मिले शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। लोगों से पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर लाश को यहाँ फेंका गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

Published : 
  • 23 July 2017, 10:59 AM IST

No related posts found.