चंडीगढ़ में महराजगंज के मजदूर की हत्या मामले में शव गांव पर पहुंचते ही मचा हाहाकार, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

महराजगंज के युवक केदार की चंडीगढ़ में हत्या कर दी गई। मजदूर के रूप में वहां काम करने वाले केदार का शव जब गुरूवार को उसके गांव पहुंचा तो भारी कोहराम मच गया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 11 March 2021, 5:32 PM IST
google-preferred

महराजगंज: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा निपनिया निवासी केदार मद्धेशिया (35 वर्ष) की चंडीगढ़ में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। केदार का शव जब आज गुरूवार को उसके गांव पहुंचा तो परिजनों समेत ग्रामीणों में भारी कोहरमा मच गया। केदार का शव देखने के बाद उसके परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूरे गांव में मातम के माहौल के बीच केदार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया गया। 

 केदार चंडीगढ़ में एक निजी बेकरी के कंपनी में बतौर कारीगर का काम करता था। सोमवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 53 में फर्नीचर मार्केट के पास खाली पड़े प्लाट में ले जाकर केदार के सिर पर वार किया और उसे मौत के घाट उतार दिया था। उसका शव खाली प्लॉट के अंदर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने चंडीगढ़ पुलिस को प्लॉट के अंदर शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस केदार को इलाज के लिये हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चंडीगढ़ में ही मौजूद मृतक के भाई जोगिंदर मद्धेसिया का कहना है कि सोमवार की रात केदार किसी की बर्थडे पार्टी में गया था। बर्थडे पार्टी के बाद वापस आते समय अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब देखना यह है कि चंडीगढ़ पुलिस द्वारा क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाती है या नहीं।

केदार का शव आज दोपहर 2 बजे उसके गांव पहुंचा। केदार के शव को देखकर उसके घर में कोहराम छा गया। गांव वालों की आंखों में आंसू आ गए। केदार के घर-गांव में मातम का माहौल है। 

Published : 
  • 11 March 2021, 5:32 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement