महराजगंज: कोल्हुई में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, संदिग्ध मौत से क्षेत्र में हड़कंप

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में ससुराल में विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच में हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 July 2023, 12:19 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव बरामद किया गया। महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पिपरा परसौनी में नगमा पत्नी सहरुद्दीन का शव उसके ससुराल में कमरे में दुपट्टे से पंखे से लटकता मिला। घर के परिजनों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

बताया जा रहा विवाहिता का मायका परसाबेनी है। सूचना पाकर मायके के लोग भी मौके पर पहुँचे।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल मे जुट गई है। मामले में SO कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि CO की  मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले में जाँच पड़ताल की जा रही है। 

Published : 
  • 19 July 2023, 12:19 PM IST

Related News

No related posts found.