महराजगंज: पोखरे में मिला 14 वर्षीय बालक का शव, हत्या का आशंका, क्षेत्र में हड़कंप

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा में पोखरे में एक 14 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे की हत्या का आशंका जतायी जा रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 June 2021, 6:25 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट निवासी वकील पुत्र शंभू 14 वर्षीय युवक का शव गांव के सटे पश्चिम में स्थित पोखरे में संदिग्ध अवस्था में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट का निशान भी मिला है। बच्चे की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

शंभू का 14 वर्षीय युवक कल गुरुवार को सुबह से ही घर से गायब था।  देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन उसका कही पता नही चल सका। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए गांव के बाहर गए तो युवक के शव को पोखरे में देखकर घबरा गए।इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला। और इसकी पुलिस को सूचना दी।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर में युवक की मौत पोखरे में डूबने से हुई है का जिक्र किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

Published : 
  • 25 June 2021, 6:25 PM IST

Related News

No related posts found.