हिंदी
पनियरा (महरजगंज): जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गांव पनियरा अटकहीया टोला निवासी ताजीर अली ने अपने बेटी मरजीना की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत की है।
शिकायत में कहा गया है कि उसने अपनी बेटी मरजीना को 7 मई को दामाद हसरत अली निवासी गांव बभनौली के साथ ससुराल विदा किया था। हालांकि 20 दिन से अधिक बीतने के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंची है। जब बेटी के न पहुंचने की जानकारी पर परिजन ससुराल पहुंचे तो वहां के दामाद के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी यहां नहीं आई है।

इस पर विवाहिता के पिता ने पनियरा हल्का दरोगा को लिखित शिकायत दी। इस पर पुलिस दरोगा ने दामाद हसरत को बुलाकर पूछताछ कर छोड़ दिया। जबकि विवाहिता के पिता पनियरा पुलिस के चक्कर लगाते रहे। वहीं पुलिस की पूछताछ के दिन से दामाद हसरत भी फरार है।
इस मामले में जब डाइनामाइट न्यूज़ ने थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह से इस मामले में जानकारी की तो पता चला कि उन्हें मामले की जानकारी मिली ही नहीं है। मैं इस मामले के बारे में नहीं जान रहा हूं। सामान्यतौर पर मुझे सारी तहरीर के बारे में जानकारी रहती है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
वहीं विवाहिता के पिता ने इस मामले की लिखित शिकायत जिले के पुलिस कप्तान से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Published : 30 May 2019, 3:47 PM IST
Topics : तहरीर थाना प्रभारी पनियरा थाना महराजगंज विवाहिता शिकायत हत्या
No related posts found.