हिंदी
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र के हरखोड़ा के ग्राम प्रधान रोज की तरह मंगलवार की शाम गांव में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति देखने गांव में पहुंचे थे। वही घात लगाकर बैठे कुछ दबंगो ने ग्राम प्रधान पर हमला बोल दिया। घायल प्रधान को जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
दबंगों ने ग्राम प्रधान के गले में रुमाल डालकर हत्या करने की कोशिश की। मामला ज्यादा बढ़ता देखकर बीच बचाव करने के लिए ग्रामीण पहुंचे तो दबंगों ने ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दलित ग्राम प्रधान द्वारा संबंधित थाने में तहरीर देने के बावजूद भी बीते 24 घंटे के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। दबंगो के इस कार्यप्रणाली से ग्रामीणो में आक्रोश है।
Published : 18 July 2018, 4:10 PM IST
Topics : Mahrajganj ग्राम प्रधान जानलेवा हमला दबंगों पुलिस महराजगंज
No related posts found.