महराजगंज की अदालत ने अमेरिकी नागरिक को सुनाई ये सजा, पुलिस ने मार्च में किया था गिरफ्तार, जानिये पूरा अपडेट

महराजगंज जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक अमेरिकी नागरिक को फर्जी वीजा दस्तावेजों के आधार पर भारत में घुसने के आरोप में दो साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 December 2023, 11:22 AM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद की एक स्थानीय अदालत ने एक अमेरिकी नागरिक को फर्जी वीजा दस्तावेजों के आधार पर भारत में घुसने के आरोप में दो साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 29 मार्च 2023 को नेपाल से भारत आ रहे 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक एरिक डेनियल बेकविथ को भारत-नेपाल सीमा के सोनौली इलाके में आव्रजन विभाग ने रोका था और उसके दस्तावेजों की जांच की थी। उन्होंने बताया कि जांच में उसका वीजा फर्जी पाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अमेरिकी नागरिक के खिलाफ भारतीय दंड विधान और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव ने बेकविथ को शुक्रवार को दो साल कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Published : 
  • 9 December 2023, 11:22 AM IST

Related News

No related posts found.