हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): जनपद के कोल्हुई कस्बे में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक युवक बाइक पर पटाखों की खेप लेकर जा रहा था। इसी दौरान बाइक में ही अचानक पटाखा फटा और जबरदस्त विस्फोट हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पटाखों में आग लगने और विस्फोट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। कई गाड़ियों की शीशे टूट गये। मौके पर भारी मची-चीख पुकार मच गई। लोग अभी भी दहशत में हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
Published : 27 October 2023, 7:08 PM IST
No related posts found.