हिंदी
महराजगंज में पेट्रोल-डीजल के दामो में बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को जिले में कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पूरी खबर..
महराजगंज: देश में पेट्रोल डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ महराजगंज में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाइक का शव निकालकर नारेबाजी की।
विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारत से छोटा देश नेपाल है, लेकिन वहाँ तेल की कीमत काफी कम है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ तेल कम्पनियों के नाम पर रोना रो रही है और बवजह तेलों के भाव अपने हिसाब से बढ़ा घटा रही है।
उन्होंने कहा कि 70 साल में पहली बार पेट्रोल डीजल के दामों में इतनी बढ़ोतरी हुई है और भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। इस शव यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव राकेश गुप्ता, विराज वीर अभिमन्यू समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
Published : 21 May 2018, 6:02 PM IST
No related posts found.