महराजगंज: कर्नाटक चुनाव में जीत के लिये कांग्रेसियों ने किया हवन, मंत्रोच्चार के साथ विजय की कामना

मंगलवार को कर्नाटक विधान सभा के चुनाव परिणाम आने वाले है। यदि कांग्रेस इस चुनाव को जीतती है तो यह पार्टी के लिये लोक सभा चुनाव में जीत की दावेदारी को बढ़ा देगाी। इस चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूजा और हवन किया। पूरी खबर..

Updated : 14 May 2018, 6:42 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कर्नाटक चुनाव में सुनिश्चित जीत को लेकर प्रदेश महासचिव की अगुवाई में कांग्रसियों ने पंडित के साथ मिलकर बकायदा विधि-विधान के साथ किया पूजा, यज्ञ और हवन किया। इस मौके पर मंत्र और जप के साथ पार्टी की विजय की भी प्रार्थना की गयी। पूजा-हवन के बाद कांग्रेसियों ने कहा कि पार्टी कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।  

जिले में कांग्रेस यूथ के कार्यलय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में पूर्ण बहुत से सरकार बनाने की कामना के लिए पूरे विधि-विधान से पंडित जी ने पूजा कराई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने भगवान शिव शंकर का आह्वान किया और यज्ञ के दौरान मन्त्र जाप कर पार्टी की जीत की दुआ की।

 

हवन करते कांग्रेसी

कांग्रेसियों ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी को 130 सीटें मिलनी तय है क्योंकि वहाँ के मुख्यमंत्री ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि वहां कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। राहुल गाँधी ने वहां बहुत मेनहत की और कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। कांग्रसियों ने कहा कि इसके बाद हम मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर 2019 में राहुल गाँधी  को भारत का प्रधानमंत्री बनायेंगे। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने येदुरप्पा जैसे भ्रष्टाचारी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद का उमीदवार बनाने के साथ-साथ रेड्डी जैसे भ्रष्टाचारी के परिवार को 26 टिकट दिये।

इस अवसर पर कांग्रेसी प्रधान अशोक पटेल, युवा कांग्रेस के वीर अभिमन्यु, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन पाल, कुमार प्रसाद, कैलाश, शम्भू, मोहन, प्रसाद, किशुन लाल, सूर्यप्रताप त्रिपाठी के साथ दर्जनों लोग मौजदे रहे।

Published : 
  • 14 May 2018, 6:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.