हिंदी
लखनऊ: जिला कारागार, लखनऊ में पिछले डेढ़ महीने से बंद कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद जेल से रिहा हो गये हैं। पुलिस का आरोप है कि महराजगंज की निवासी एक महिला को लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह करने के लिए आलोक प्रसाद ने उकसाया था।

इसके बाद बीते 14 अक्टूबर की आधी रात को लखनऊ आवास से आलोक को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
महराजगंज की महिला पुलिस के उत्पीड़न से परेशान थी, मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा लेने के बाद उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी थी।
रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
Published : 28 November 2020, 7:29 PM IST
No related posts found.