महराजगंज कलेक्ट्रेट बार के चुनाव में सतीश अध्यक्ष और देवेश मंत्री और धर्मेन्द्र कोषाध्यक्ष निर्वाचित

वर्ष 2018 के लिए महराजगंज कलेक्ट्रेट बार एशोसिएशन का मतदान एवं मतगणना शुक्रवार को सम्पन्न हो गयी। इसमें वकीलों ने अपने नये पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया है। शपथ ग्रहण जल्द होगा। पूरी खबर..

Updated : 19 January 2018, 6:46 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद मुख्यालय के अधिवक्ताओं का मजबूत संगठन माने जाने वाले कलेक्ट्रेट बार के नये पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हो गया। कुल 108 वोट में से 106 वोट डाले गये। सभी वोट वैध पाये गये।

सतीश कुमार श्रीवास्तव बने अध्यक्ष 
साल 2018 की कार्यकारिणी के लिए ओम प्रकाश सिंह, सतीश कुमार श्रीवास्तव, श्याम सुंदर सिंह और श्रीप्रकाश यादव ने किस्मत आजमायी थी। इनमें से बाजी सतीश श्रीवास्तव के हाथ लगी।

देवेश नारायन तिवारी बने मंत्री
मंत्री के पद के लिए दो लोगों ओम प्रकाश मिश्र और देवेश नरायन तिवारी के बीच मुकाबला था। इसमें से देवेश नरायन के पक्ष में नतीजे आये।

धर्मेन्द्र पाण्डेय बने कोषाध्यक्ष
कोशाध्यक्ष के पद के लिए भी दो लोगों धर्मेन्द्र पाण्डेय और श्याम मोहन पाण्डेय के बीच मुकाबला था। इसमें जीत धर्मेन्द्र को हासिल हुई। 

नव निर्वाचित अध्यक्ष की प्राथमिकताएं
जीत के बाद डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए लड़ेंगे। अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में हर संभव संघर्ष करेंगे।

चुनाव कमेटी

इस चुनाव के लिए बनायी गयी कमेटी में अधिवक्ता राकेश चंद्र दीक्षित, जगदम्बा प्रसाद गुप्त, प्रेम प्रकाश शुक्ल, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव व अशोक प्रसाद श्रीवास्तव शामिल रहे। 

 

Published : 
  • 19 January 2018, 6:46 PM IST

Related News

No related posts found.