हिंदी
महराजगंज: केन्फॉउंट एकेडमी में क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। स्कलू में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कई नाटकों की आकर्षक प्रस्तुति की गई, जिसमें काव्या सिंह,अविरल, आजम, तहसिन, आदर्श, अहमद, श्रेष्ठ, अफिया ने सांता क्लॉज बनकर शांति का संदेश दिया।
इस अवसर पर छात्र अंश ने सांता का वेश धारण कर जिंगल बेल्स की मधुर ध्वनि के साथ स्कूटी पर बैठ कर बैंड बाजे के साथ प्रवेश किया।
स्कूटी पर बैठ कर आए सांता को देख बच्चों ने अपार हर्ष के साथ तालियां बजाकर स्वागत किया। सांता ने बच्चों को टॉफियां बांटी और छात्र-छात्राओं के साथ डांस भी किया। छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर केक काटा।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया पी.एन ने बच्चों को आपस मे प्रेम और भाईचारे से रहने का ज्ञान दिया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार रामचंद्रन ने बताया कि क्रिसमस ना केवल ईसा या जीसस के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, वरन इस त्यौहार का आध्यात्मिक महत्त्व भी है।
उन्होंने कहा जब ईसा मसीह का जन्म हुआ था, तब विश्व लालच, अज्ञानता, नफरत, और पाखंड से त्रस्त था। जीसस के जन्म ने विश्व में बदलाव की आंधी लायी और लोगों के जीवन सकारात्मक होने लगे। सभी शिक्षक ने मिलकर सभी बच्चों को क्रिसमस डे की शुभकामनाए दीं।
अध्यापकों में शिखा जायसवाल, मानस उपाध्याय, बृजमोहन, सर्वेश, अजय, अरविंद, वर्तिका, सबा, स्वेतनिशा, अंजली, फरा, अशिफ, वलीउल्लाह, अमरनाथ, प्रीति, मीनाक्षी, रूचि, द्राक्षा इस मौके पर उपस्थित रहे।
Published : 25 December 2022, 6:23 PM IST
No related posts found.