
महराजगंजः जनपद में इलाज के अभाव में अनाथ बच्ची की मौत के मामले में जिला अधिकारी ने सख्त कर्रवाई की है। डीएम ने बड़ा फैसला लेते हुए बाल संरक्षण अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नौतनवा क्षेत्र के बगहा स्थिति रेलवे अंडर पास के समीप एक सप्ताह से बीमार तीन वर्षीय खुशी की मौत हो गई थी।
खुशी की मौत के मामले में लापरवाही के आरोप में जिलाधिकारी अनुनय झा ने संविदा पर तैनात बाल संरक्षण अधिकारी मो. जकी अहमद की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में महिला कल्याण विभाग को पत्र भेज दिया है।
इस संबंध में जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान बताया की चार्ज देने को लेकर जिलाधिकारी के साथ मंथन चल रही है। जल्द ही चार्ज सौप दिया जायेगा।
Published : 19 September 2024, 10:48 AM IST
Topics : charge Child protection officer churning Dismissed Maharajganj चार्ज नौतनवा बर्खास्त बाल संरक्षण अधिकारी मंथन