हिंदी
महराजगंज: जिले के फायरब्रांड कप्तान आरपी सिंह का डंडा एक बार फिर नाकारा पुलिस कर्मियों पर चला है। आधा दर्जन जगहों पर फेरबदल की खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर सामने आ रही है।
सोनौली के कोतवाल की छुट्टी कर दी गयी है। अब तक कोतवाल रहे बृजेश सिंह कप्तान के नये पीआरओ होंगे।
सबसे महत्वपूर्ण तैनाती जिले की सर्वाधिक कमाऊ मानी जाने वाली सोनौली चोकी पर सर्वेश सिंह को तैनात किया गया है। यहां अब तक तैनात रहे अवधेश तिवारी को हटा दिया गया है। ये अब सदर कोतवाली में एसएसआई होंगे। उपेन्द्र मिश्रा कोल्हुई के नये थानेदार होंगे तो वहीं पर गिरिजेश उपाध्याय अब कोल्हुई की जगह सोनौली के थानेदार होंगे।
Published : 25 March 2018, 8:29 PM IST
Topics : चौकी इंचार्ज थानेदार दरोगा पुलिस महकमा महराजगंज
No related posts found.