महराजगंजः विद्यालयों के समय में बदलाव, जानिये नई टाइमिंग और गाइडलाइंस

महराजगंज जनपद के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के पठन-पाठन के समय में बदलाव किया गया।पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 October 2024, 3:56 PM IST

महराजगंजः बेसिक शिक्षा विभाग के जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 01 अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 08 से दोपहर 02 बजे तक और 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 09 से दोपहर 03 बजे तक चलते रहे। अब मंगलवार एक अक्टूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने सावधानियों को लेकर नई गाइड लाइन भी जारी की है। 

यह रहेगी टाइमिंग
बेसिक शिक्षा के साथ ही एक अक्टूबर से माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल गया है। मंगलवार से माध्यमिक विद्यालय अब सुबह 9. 30 से दोपहर 3. 30 बजे तक चलेंगे। वर्तमान में यह 7. 30 से 1. 30 तक चल रहे थे। सुबह 15 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9. 45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड पढ़ाई होगी। इसके बाद 25 मिनट का लंच फिर चार पीरियड पढ़ाई होगी। 

समय बदलने का कारण
समय परिवर्तन का प्रमुख कारण बरसात के बाद मौसम खुलने से काफी उमस बढ़ी है। इससे मौसमी बीमारियां भी तेजी से पांव पसार रही हैं।

वर्तमान में डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। बच्चों को फुल आस्तीन के कपउे पहनकर स्कूल आने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल परिसर में साफ-सफाई तथा जलभराव न हो, इसके लिए अभियान भी चलाया जाएगा। फागिंग व दवा छिडकाव के भी आदेश बीएसए ने दिए हैं।

अभिभावकों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

Published : 
  • 1 October 2024, 3:56 PM IST