हिंदी
महराजगंज: सिसवां क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर के पावन परिसर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कीर्तन, भजन और आरती कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की।
जिले की सिसवां क्षेत्र में शनिवार को दिन में 12 बजे भगवान श्रीराम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्म उत्सव के दौरान भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान भजन, कीर्तन, आरती की। भक्तों ने मनोकामना पूर्ण करने के लिए पूजा आराधना की।
इस दौरान प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही पटाखों की गूंज, शतरंगी, आतिशबाजी, महिला, पुरुष, वृद्ध, बच्चों द्वारा जयकारों से समूचा नगर भक्ति भाव में डूब गया। भगवान दरबार की सजाई गई मनमोहक झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
मंदिर के पुजारी ने भगवान की आरती की। सिसवां कस्बे सहित तमाम स्थानों पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उमाशंकर सोनी, उमा जायसवाल, लालजी सिंह, गोविन्द सोनी, कृष्ण मुरारी सिंह आदि भक्तगण मौजूद रहे।
Published : 13 April 2019, 4:17 PM IST
No related posts found.