हिंदी
महराजगंज: सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को सोशल सेक्टर भरी बैठक में तीन वर्षों ज्यादा एक ही सीट पर डटे बाबुओं के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किया। सीडीओ ने कहा कि जिन बाबुओं को एक ही पटल पर तीन वर्ष से ज्यादा हो गया है, उनका पटल तत्काल परिवर्तित किया जाएगा।

हालांकि अभी सोशल सेक्टर के किसी भी कार्यालय में पटल का परिवर्तन नहीं किया गया है। जिस पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटल सहायकों का कार्य क्षेत्र अगली बैठक के पहले तत्काल लिया जाय।
इसके साथ ही समाज कल्याण में कार्यरत सभी सहायक विकास अधिकारी को दो-दो विकास खंड का कार्य देखने का आदेश दिया गया है।
Published : 11 May 2022, 7:30 PM IST
No related posts found.