महराजगंज: कांग्रेसियों ने फूंका जिन्ना का पुतला, भाजपा पर देश को बांटने का आरोप

अलीगढ विश्वविद्यालय में मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर हो रहे विवादों की आंच महराजगंज भी पहुंच गयी है। आज यहां के कांग्रेसी नेताओं ने जिन्ना का पुतला फूंका और भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाया। पूरी खबर..

Updated : 5 May 2018, 7:18 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कांग्रेसी नेता राकेश गुप्ता की अगुवाई में जिले के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय के पास मुहम्मद अली जिन्ना का पुतला फूंक कर भारी विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने आरएसएस औऱ भाजपा पर देश को बांटने का काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन वादों को लेकर भाजपा ने सत्ता हासिल की, उन वादों को पूरी करने में वह असफल रही है।

 

 

कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि हमारे देश में हर वर्ग के लोगों का सम्मान किया जाता है। आज अलीगढ में जो हालत है, इसके लिये सिर्फ भाजपा ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने वादों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है, इसलिये हर रोज नये-नये झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि इस देश में 60 प्रतिशत युवा है, जिसमें से 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। बीजेपी ने सत्ता पाने के लिये हर वर्ष 2 करोडं लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, वह इस वादे को पूरा करने में फैल हो गयी है। 

पुतला फूंकने वालों में कांग्रेसी नेताओं में विराज वीर अभिमानु, विनोद सिंह संतोष,अरविन्द, आकाश, रामबाबू, धर्मदेव, सूर्यप्रतापसमेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

 

Published : 
  • 5 May 2018, 7:18 PM IST

Related News

No related posts found.