हिंदी
महराजगंजः सदर कोतवाली के अमरूतिया में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवारबाजी में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरूतिया निवासी कौशल्या देवी पत्नी वीरेन्द्र ने सदर कोतवाली में एक तहरीर देने के बाद डाइनामाइट न्यूज को बताया है कि उसके लड़के बलवीर साहनी व राजन साहनी के साथ पड़ोस के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की और इस दौरान तलवारबाजी भी।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
Published : 26 December 2022, 5:58 PM IST
Topics : अपराध खूनी संघर्ष घायल तलवारबाजी तलवारवाजी पुलिस महराजगंज मारपीट सदर कोतवाली
No related posts found.