हिंदी
महराजगंज: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये आज जनपद में नामंकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के लिये प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविकांच पटेल ने आज अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा ने पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में रविकांत पटेल समेत पार्टी की जीत का दावा किया है।
भाजपा उम्मीदवार रविकांत पटेल के नामांकन के मौके पर पार्टी के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदश, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल व फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह समेत जिला पंचायत सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन के मौके पर मीडिया से बात करते हुए रविकांत पटेल ने कहा जनपद का विकास उनकी प्राथमिकता है। वे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली-पानी जैसे तमाम मुद्दों पर काम करेंगे।
Published : 26 June 2021, 3:40 PM IST
No related posts found.