हिंदी
महराजगंज: नगर पंचायत के आनंद नगर में 2.60 करोड़ की लागत से बने बारात घर पर व्यापारियों ने जबरन कब्जा कर सामान रखने के लिए गोदाम बना लिया था। इस खबर को डाइनामाइट न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिला प्रशासन ने इस खबर को गंभीरता से संज्ञान लिया और आज बारात घर को खाली करा दिया है।
खबर के बाद टूटी प्रशासन की नींद
फरेंदा से डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार फरेंदा मील के पास बने बारात घर पर कुछ व्यापारियों ने कब्जा कर लिया था। व्यापारियों ने बारात घर को सामान रखने के लिए गोदाम बना लिया था। इसे खाली कराने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के जिम्मेदारों से फरियाद की। लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। इस ठंड के मौसम में लोग बारात घर होते हुए भी एक मंदिर में रैन बसेरा बनाये हुये थे।
डाइनामाइट न्यूज की खबर के बाद आज जिला प्रशासन हरकत में और गोदाम को तत्काल खाली करा दिया। इससे रैन बसेरा में रहने वाले लोगों ने काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
Published : 2 January 2023, 4:43 PM IST
No related posts found.