
महराजगंज: जनपद में भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में गुरूवार शाम को एक युवक को गोली मारी गई थी। युवक ने बीती रात इलाज के दौरान गोरखपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
गोलीकांड में युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह से ही लोगों में भारी आक्रोश है और गांव में तनाव का माहौल है।
लक्ष्मीपुर शिवाला गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भिटौली थाने के लक्ष्मीपुर सिवाला में सतीश नामक युवक को बीती शाम तीन गोली मारी गई थी।
सतीश जब किसी काम से कहीं जा रहा था, तभी एक युवक आया और असलहे से सतीश को दो गोलियां मार दी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सतीश को गोरखपुर रैफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Published : 8 March 2024, 12:44 PM IST
Topics : Bhitauli Lakshmipur Shivala village Maharajganj police उत्तर प्रदेश गोलीकांड तनाव भिटौली महराजगंज लक्ष्मीपुर शिवाला गांव