Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंजः भूमि विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

महराजगंज जनपद के भिटौली थाने की पुलिस ने जमीनी विवाद में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंजः भूमि विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

भिटौली (महराजगंज): जमीनी विवाद मामले में भिटौली पुलिस ने दो अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। 

अभियुक्त विवरण 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त विनोद सिंह (48 वर्ष) पुत्र बंधु सिंह निवासी परतावल टोला मेहाभार थाना श्यामदेउरवा एवं राजेश गुप्ता (36 वर्ष) पुत्र लक्ष्मी गुप्ता निवासी पिपराखादर कपरधिका टोला थाना भिटौली को गिरफ्तार किया गया है।

इन अभियुक्तों पर पुलिस ने धारा 170, 126, 135 के तहत केस पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा है। 

Exit mobile version