महराजगंज: सपा के यूथ बिग्रेड में अशोक यादव जिला उपाध्यक्ष और इंद्रजीत यादव जिला सचिव बने

समाजवादी पार्टी के यूथ बिग्रेड में महराजगंज जनपद में कुछ नये पदाधिकारियों का ऐलान किया गया है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 December 2021, 6:54 PM IST

महराजगंज: सपा के यूथ बिग्रेड में अशोक यादव को जिला उपाध्यक्ष और इंद्रजीत यादव को जिला सचिव बनाया गया है। यह जानकारी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव ऋषभ ओझा ने डाइनामाइट न्यूज़ को दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति पर व प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अनिस रजा की सहमति से ये निय़ुक्तियां यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम खान द्वारा की गयी है। 

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, जिला सचिव कुंदन सिंह आदि ने बधाई दी है।

Published : 
  • 8 December 2021, 6:54 PM IST

No related posts found.