हिंदी
महराजगंज: जनपद के नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर-8 कृष्णा नगर (सैंथवारी टोला) निवासी पैरा कमांडो दिनेश सिंह अपने घर लौटे भी तो तिरंगे में लिपटकर। सेना की गाड़ी के यहां पहुंचते ही पूरा माहौल बेहद गमगीन हो उठा। दिनेश सिंह को अंतिम विदाई देने के लिये लोगों की भारी भीड़ यहां पहुंची। 'वंदे मातमरम', 'भारत माता की जय' 'दिनेश सिंह अमर रहे', के नारों की गूंज के साथ भारतीय सेना के जवान उनको अंतिम विदाई दी गई।
दरअसल, भारतीय सेना के जवान दिनेश सिंह पंजाब के भटिंडा जिले के आर्मी कैंप में स्थित अपने ही कमरे पर रविवार की सुबह 9:00 बजे करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल में वहां भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

आज तीसरे दिन दिनेश सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा अपने गांव पहुंचा। अपने बेटे को तिरंगा लिपटा देख बुजुर्ग माता-पिता बेसुध हो गए। वहीं उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जवान को अंतिम विदाई देने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिनेश सिंह को अंतिम विदाई दी गई।
Published : 23 May 2023, 4:35 PM IST
No related posts found.