हिंदी
महराजगंज: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महराजगंज जिले में बड़ा संगठनात्मक निर्णय करते हुए पुराने, जमीनी, संघर्षशील नेता विद्या सागर यादव को महराजगंज जिले के समाजवादी पार्टी की कमान सौंपी है।

रविवार को इस नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान होते ही जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलायी और जमकर पटाखे फोड़े।
विद्या सागर यादव पार्टी के स्थापना काल से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और उनकी छवि एक तेज-तर्रार, पढ़े-लिखे, जुझारु नेता की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट विद्या सागर को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे 2015 से लेकर 2021 तक प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रहे। इसके अलावा वे समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
Published : 27 March 2023, 2:02 PM IST
No related posts found.