हिंदी
बृजमनगंज (महराजगंज): बृजमनगंज पुलिस ने लंबे समय से पास्को एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस कई दिनों से इस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सद्दाम हुसैन पुत्र नाजिर अली निवासी बरगाहपुर टोला मथुरानगर थाना बृजमनगंज पास्को एक्ट में वांछित चल रहा था। अभियुक्त सद्दाम द्वारा गांव की ही एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। इस मामले में लड़की के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बृजमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उसकी तलाश कई दिनों से कर रही थी। थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को अभियुक्त को दुर्गा मंदिर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद उसे बाद जेल भेज दिया गया है।
Published : 25 June 2021, 2:55 PM IST
Topics : अपराध अभियुक्त गिरफ्तार जेल पास्को एक्ट पुलिस बृजमनगंज थाना महराजगंज रेप
No related posts found.