हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): नवरात्रि को लेकर पूरे जिले के लोगों में खासा उत्साह है। जगह जगह पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पंडाल को सजाने का कार्य जोरों से चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। अराजक तत्वों से निपटने और त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने खासी तैयारियां की है।
डाइनामाइट न्यूज को कोल्हुई थानाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस बार थाना क्षेत्र में कुल लगभग 91 मूर्तियां स्थापित हो रही है। सुरक्षा को लेकर कड़ी तैयारियां की गई है। किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
वही पुरंदरपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि थाना क्षेत्र मे लगभग 85 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो रहीं है। 16 जगह विसर्जन स्थल है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि 2 दर्जन लोगों को पाबंद किया गया है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखेगी।
Published : 21 October 2023, 1:58 PM IST
No related posts found.