महराजगंज: आग लगने से 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाया

जनपद के एक गांव में आग ने भीषण तांडव मचाया। आग से गेहूं की 150 बीघा फसल जलकर राखा हो गई। जिससे किसानों का बहुत अधिक नुकसान हो गया है। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग को बुझाया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 April 2019, 5:18 PM IST

महराजगंज: महराजगंज के जड़ार गांव में दोपहर लगभग एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिससे कई किसानों का बहुत अधिक नुकसान हो गया है। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया।

महराजगंज : ट्रांसफार्मर में लगी आग से 12 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल राख

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा जड़ार के निवासी श्रीराम सिंह, अनिरुद्ध सिंह, महेंद्र सिंह समेत कई किसानों के खेतों में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार दोपहर खेतों में अचानक से आग लग गयी। जिसमें किसानों का लगभग 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग को बुझाया।

महराजगंज: किराने की दुकान में आग लगने से मचा हाहाकार..आवागमन बाधित

Published : 
  • 18 April 2019, 5:18 PM IST

No related posts found.