महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री की जनसभा के तुरंत बाद डाइनामाइट न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी शानदार विजय हासिल करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि यह घरेलू मामला है जिसे मिल-बैठकर सुलझा लिया जायेगा।
महराजगंज: भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने भरोसा जताया है कि नगर निकाय के चुनाव में पार्टी अधिकांश सीटों पर विजय हासिल करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के तुरंत बाद डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश में दोनों जगह पर भाजपा की सरकार है, ऐसे में निकायों में भाजपा जीतेगी तो विकास कार्यों में तेजी आयेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष से कोई विवाद नही- सांसद
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान के आरोपों के बारे में सांसद से जब बात की गयी तो उन्होंने कहा कि कोई विवाद नही है। यह घरेलू मामला है जिसे मिल-बैठकर सुलझा लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें: महराजगंज निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह डाइनामाइट न्यूज पर LIVE
जिला पंचायत अलग संस्था, मेरा कोई लेना नही
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत के कार्यों से उनका कोई लेना-देना नही है और न ही उनका कोई हस्तक्षेप है। वह एक अलग संस्था है।
(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)
Published : 27 November 2017, 3:54 PM IST
Topics : NagarPalikaMRJChairman UP Local body poll जिला पंचायत अध्यक्ष निकाय चुनाव पंकज चौधरी प्रभुदयाल चौहान भाजपा सांसद महराजगंज