Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: डीएम ने नगर पालिका व नगर पंचायत चेयरमैनों से जानी विकास की हकीकत

महराजगंज जनपद में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने नगर पालिका और नगर पंचाय चेयरमैनों के साथ में बैठक करके विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: डीएम ने नगर पालिका व नगर पंचायत चेयरमैनों से जानी विकास की हकीकत

महराजगंज: जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने जनपद के सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के चेयरमैनों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की हक़ीक़त को खंगाला। जिलाधिकारी ने एक-एक करके नगर पालिका व नगर पंचायत में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी और यथा शीघ्र लक्ष्य पूरा करने का फरमान सुनाया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को बांटे गए पत्र 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में मानदेय न मिलने से अनुदेशक नाराज़, युवा हल्ला बोल के साथ मिलकर करेंगे आंदोलन

शहरी विकास से सम्बंधित योजनाओं पर उनका विशेष ध्यान रहा। जिलाधिकारी का विशेष फोकस प्रधानमंत्री आवास पर रहा। सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपना ब्यौरा दिया। इस दौरान महराजगंज नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, गुड्डू खान (चेयरमैन नौतनवां), सुधीर त्रिपाठी (चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली), राजेश जायसवाल (चेयरमैन फरेन्दा), जगदीश जायसवाल (चेयरमैन सिसवा), अशोक मद्धेशिया (चेयरमैन प्रतिनिधि घुघुली) सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
 

Exit mobile version