हिंदी
महराजगंज: जनपद में बीती रात अपने घर में सो रही एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोग मदद के लिये जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक खिड़की तोड़कर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा आरोपी को दोबोच लिया गया। पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह घटना घुघली थाना क्षेत्र की है। घुघली थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही सुशील नामक लड़के पर उसकी लड़की के रेप का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 22 अगस्त की रात 12.30 बजे के आसापस सुशील नामक आरोपी उसके घर में घुसा और उसकी लड़की से बलात्कार किया। महिला का कहना है कि उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
महिला के मुताबिक घटना के दौरान लड़की के चिल्लाने पर शौर सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए। लोग जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे आरोपी युवक खिड़की तोड़कर फरार हो गया।
महिला का कहना है कि घटना के बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल ढूंढा और उसे उठाकर थाने ले गई। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने समेत तत्काल न्याय की गुहार लगाई है।
इस घटना के बारे में पीड़ित लड़की की मां की ओर से एक तहरीर के साथ सुधाकर कुमार यूपी नामक एक ट्विटर हैंडल ने यूपी पुलिस, सीएम हेल्पलाइन, डीआईजी समेत कुल 6 ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए महराजगंज पुलिस को कार्रवाई से अवगत कराने का निवेदन किया गया है। इस तहरीर के जबाव पर महराजंगज पुलिस के अधिकृत ट्वीटर हैंडल से लिखा गया है कि “थानाध्यक्ष घुघली को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया”। जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published : 23 August 2021, 3:54 PM IST
Topics : आरोपी गिरफ्तार घुघली थाना नाबालिग लड़की पुलिस बलत्कार महराजगंज रेप
No related posts found.