
प्रयागराज: महाकुंभ में अखाड़ों में विवाद सुर्खियों में है। इस बीच किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। बचाव में आए तीन अन्य शिष्य भी घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सभी को देर रात महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि इससे पहले इस अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था।
जानकारी के अनुसार महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि गुरुवार देर जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फार्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। अखाड़े से निकलने के बाद संगम लोवर मार्ग पर कुछ दूर बढ़ते ही कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रोकी। कार रुकने के बाद पहले से रास्ते में खड़े लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले इसी अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था। हिमांगी सखी पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वो सेक्टर आठ स्थित अपने कैंप में थी।
खुद पर हमले का आरोप हिमांगी सखी ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाया था। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर किए गए सवालों की वजह से उन पर ये हमला हुआ है।
हालांकि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इन आरोपों से पूरी तरह इनकार कर दिया था।
Published : 14 February 2025, 10:24 AM IST
Topics : Attack Himangi Sakhi Kalyani Nand Giri Kinnar Akhara Mahakumbh 2025 Mahakumbh News Mahamandaleshwar Mamta Kulkarni