
प्रयागराज: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर एक बड़ा फैसला लिया। ममता कुलकर्णी ने अभिनय की दुनिया को छोड़कर सन्यास ग्रहण कर लिया है। उनको अब ममता नंद गिरी के नाम से जाना जायेगा। इसके साथ ही वे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनाई जाएंगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में उनका अभिषेक अबसे थोड़ी देर बाद शुक्रवार शाम को किया जायेगा।
जानकारी के मुताबिक ममता संगम पर पिंडदान भी करेंगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भगवा ड्रेस और रुद्राक्ष पहन महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने पट्टका पहनकर संन्यास ग्रहण किया।
किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से ममता कुलकर्णी ने आशीर्वाद लिया और धर्म व अध्यात्म पर चर्चा भी की।
ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज के अलावा जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ भी मुलाकात की।
सन्यास ग्रहण करने के बाद ममता कुलकर्णी ने उनके साथा फोटो भी खिंचाई। ममता की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ममता कुलकर्णी एक वक्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री रहीं। 1990 के दशक में वे कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह दिसम्बर, 2024 में ही लगभग 24 वर्षों के बाद भारत लौटीं थीं।
Published : 24 January 2025, 4:57 PM IST
Topics : DynamiteNews Mahakumbh2025 Mamta Kulkarni MamtaKulkarnibecameaSanyasin mamtakulkarnisanyasi MamtaNandGiri ममता कुलकर्णी