Madhya Pradesh: नीमच में CM शिवराज की आंखों के सामने गिरा स्वागत मंच, कई लोग घायल, जानिये पूरा मामला

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा कस्बे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक रोडशो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाला एक अस्थायी मंच ढहने का एक वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 8 August 2023, 12:40 PM IST
google-preferred

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा कस्बे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक रोडशो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाला एक अस्थायी मंच ढहने का एक वीडियो सामने आया है।

चौहान के स्वागत के लिए पंचायत सचिवों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘सचिव संघ’ द्वारा सड़क किनारे मंच बनाया गया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार संगठन के एक पदाधिकारी नवीन पाटीदार ने कहा कि घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस या स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

संगठन के सदस्य मंच पर खड़े होकर चौहान के काफिले के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब मुख्यमंत्री का काफिला मंच के सामने से गुजर रहा था, तभी मंच अचानक ढह गया।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की इस घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है।

Published : 
  • 8 August 2023, 12:40 PM IST

Related News

No related posts found.