हिंदी
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक तालाब से पानी के रिसाव के बाद उसके पास स्थित दो गांव के लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। तहसीलदार मोनिका वाघमारे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को पौडी तालाब में रिसाव की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मंगलवार सुबह रिसाव और बढ़ गया, जिसके चलते पौडी और जैतगढ़ गांव में जलजमाव हो गया।
तहसीलदार ने कहा कि सोमवार को सूचना मिलने के बाद उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और पाया कि तालाब से रिसाव के कारण इलाके में पानी का प्रवाह बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देश के बाद पौडी और जैतगढ़ गांव के निवासियों को वहां से हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
Published : 25 July 2023, 10:46 AM IST
No related posts found.