हिंदी
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में भगवान गणेश की मूर्ति को एक ट्रैक्टर में रख कर उसे विसर्जित करने जा रहे दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना तारा कॉलोनी में शनिवार रात करीब नौ बजे हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बताया कि जब ये लोग विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को ट्रैक्टर में रखकर छोटा तालाब ले जा रहे थे, तभी वे तारा कॉलोनी इलाके में 11 किलोवॉट वाले बिजली के तार के संपर्क में आ गये।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान संजय चौरे (22) एवं राहुल ठाकुर (38) के रूप में की गई है।
वर्मा ने बताया कि इस घटना में मोनू चावड़ा (30) भी करंट लगने से झुलस गया और उसका एक अस्पताल में इलाज जारी है।
उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
Published : 1 October 2023, 1:37 PM IST
Topics : करंट घायल छिंदवाडा पुलिस प्रतिमा विसर्जन भगवान गणेश मध्य प्रदेश मौत हादसा
No related posts found.