मध्य प्रदेश: गुना में दो लोगों द्वारा किशोरी लड़की का अपहरण और बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के गुना शहर में दो लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Updated : 27 July 2023, 10:38 AM IST
google-preferred

गुना: मध्य प्रदेश के गुना शहर में दो लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों में से एक व्यक्ति को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार है। कथित घटना 22 जुलाई को कोतवाली थानाक्षेत्र में हुई।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर ने कहा, 'शनिवार को एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई, जब 16 वर्षीय लड़की स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।'

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि लड़की मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह पटना और दिल्ली में दो लोगों के संपर्क में थी।

सागर ने कहा कि इन लोगों से संपर्क करने के बाद पता चला कि लड़की ने उनसे संपर्क करने के लिए इंदौर के एक व्यक्ति का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था।

पुलिस को इंदौर के उस व्यक्ति से पूछताछ के बाद लड़की के ठिकाने के बारे में पता चला।

सागर ने कहा, ‘‘ लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दो लोगों ने (इंदौर के एक व्यक्ति सहित) बलात्कार किया। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सामूहिक बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया'

एसपी ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच जारी है।

 

Published : 
  • 27 July 2023, 10:38 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement