हिंदी
सागर: मध्य प्रदेश के सागर शहर में रविवार को एक मकान में आग लगने के बाद 13 वर्षीय एक लड़की की दूसरी मंजिल से कूद जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लड़की की माता और भाई इस हादसे में झुलस गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक शहर के पुलिस अधीक्षक यश बिजोलिया ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘आग की लपटें दूसरी मंजिल तक फैलने पर, एंजेल जैन नाम की लड़की ने छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’
आग मकान के भूतल में लगी थी और बाद में इसकी लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं।
Published : 8 January 2024, 11:26 AM IST
Topics : आग लगने कूदने दूसरी मंजिल नाबालिग लड़की मध्य प्रदेश मौत सागर
No related posts found.